x
 
  • 7 सितंबर: अजा एकादशी, 9 सितंबर: मासिक शिवरात्रि, 11 सितंबर: भाद्रपद अमावस्या, 13 सितंबर: वराह जयंती, 14 सितंबर: हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी (गणेश उत्सव आरंभ), 15 सितंबर: ऋषि पंचमी, 16 सितंबर: बलराम जयंती, 17 सितंबर: विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति, 18 सितंबर: ललिता सप्तमी, दुर्वा अष्टमी, 19 सितंबर: राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, 22 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी, 23 सितंबर: वामन जयंती, 25 सितंबर: अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन, 27 सितंबर: पितृपक्ष (श्राद्ध) आरंभ
icon not foundWhy Choose Us

Welcome to
Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro...

Read More Read More
Astrologer Bhagyraj
Monthly Rashifal | मासिक राशिफल

July 1, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

अगस्त 2026 राशिफल | August Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

आपकी विचार शैली में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में गलतफहमियां दूर होंगी। व्यवसाय में वृद्धि के लिये आपको उधार में धन मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। घर का वातावरण सौहाद्रपूर्ण रहेगा। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। जिसका उपयोग आप कारोबार वृद्धि हेतु कर सकते हैं। अध्यात्म में आप महत्वपूर्ण रुचि लेंगे। इस महीने आप तीर्थयात्राओं की योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में कुछ कड़वाहट आ सकती है।राशि शुभ दिनाँक1,2,6,10,15,18,25,26,29


महीने की शुरुआत में रक्तचाप नियमित रूप से चेक करते रहें। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको उलझने से बचना चाहिये। किसी पुराने झूठ के कारण अवसरों को खो सकते हैं। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। तनाव लेने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। गुरु के पुष्य नक्षत्र में होने के कारण आपके ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। इस कारण से आपको थकान महसूस होगी। महीने का उत्तरार्ध शुभ रहेगा।राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,8,12,20,21,30,31


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

इस महीने आप जिससे उम्मीद करेंगे वो आपकी मदद अवश्य करेगा। आपके नये दोस्त बनने की प्रबल सम्भावना है। यह माह आपके लिये बहुत से बदलाव लेकर आयेगा। दुश्मनों के साथ मित्रता हो सकती है। पुराने प्रेमी जन के साथ नजदीकियाँ बढ़ सकती है। दान-पुण्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। पिता का उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। महीने का पहला,दूसरा और पांचवा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

राशि शुभ दिनाँक

2,3,7,8,11,12,18,20,29,31


मंगल आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण परिवार का कोई सदस्य धोखाधड़ी का शिकार हो सकता है। मास आर्थिक मामलों के लिये शुभ नहीं रहेगा। तीसरे सप्ताह में मौसम बदलाव के कारण चर्म रोग की समस्या हो सकती है। इस दौरान अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। हड्डियों में समस्या हो सकती है। शेयर बाजार और लट्टे-साटरी में सावधानी पूर्वक निवेश करें। दस्तावेजों की ठीक तरह से जांच-परख कर लें।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

5,6,9,10,13,22,23


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

इस माह आप अपने व्यवसाय में विस्तार के लक्ष्यों पर काम कर सकते हैं। आपके सामाजिक सम्पर्क मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये कार्यक्षेत्र में सहूलियत बढ़ेंगी। बुध की अनुकूलता के कारण यदि आप किसी को पसन्द करते हैं तो उससे अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। नया घर बनावाने या खरीदने का विचार बना सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से तीसरा और पांचवा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है।

राशि शुभ दिनाँक

3,4,6,10,13,14,23,31


यदि नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके विषय में अध्ययन सावधानी से कर लें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी। महीने के प्रथम सप्ताह में कर्ज को लेकर परेशानी होगी। छोटी-छोटी यात्राओं में काफी धन खर्च हो सकता है। फिटनेस को नियंत्रित रखने के लिये आपको नित्य योगाभ्यास करना चाहिये। यदि आप कारोबार करते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कोई दूरगामी लक्ष्य आपके मन से उतर सकता है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,7,8,12,16,25,29


कर्क राशिफल | Cancer Prediction

इस माह पिता के साथ वैचारिक तनाव दूर होगा। आप अपने आवास अथवा कार्यस्थल को बदलने के विषय में सोच-विचार कर सकते हैं। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। महीने की शुरुआत में विद्यार्थी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। घरेलू खर्चों को घटाने में सफलता मिलेगी। आपकी कार्यकुशलता की लोग प्रशन्सा करेंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। आपको कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।

राशि शुभ दिनाँक

5,6,8,12,15,16,25


व्यापार में विरोधियों को लेकर थोड़े सावधान रहेंगे। विलम्ब के साथ कार्य पूर्ण होंगे। कामुकता पर नियन्त्रण रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी टेन्शन ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चिन्ता रहेगी। वाहन अथवा मशीनरी में खराबी आ सकती है। आप जिनकी सहायता करेंगे वो लोग आपके ऊपर आरोप लगा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। अगस्त 13 से अगस्त 17 के बीच बनते कार्यों में बाधा आने की आशंका है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,2,9,10,18,28,29


सिंह राशिफल | Leo Prediction

इस महीने आप अपने कारोबार में रचनात्मक प्रयोग कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। सहकर्मी आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। वे आपको कार्यक्षेत्र में उत्तम सहयोग भी प्रदान करेंगे। पुरानी गलतियों से आपको सीखना चाहिये और इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। हेल्थ केयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह मास काफी लाभकारी रहेगा। 17 अगस्त को सूर्य के राशि में परिवर्तन होने से आपके यश में वृद्धि होगी। महीने का द्वितीय और तृतीय सप्ताह विशेष रूप से शुभ फलदायी रहने वाला है।

राशि शुभ दिनाँक

1,8,10,14,17,18,25,28,29


इस माह शत्रु काफी सक्रिय हो सकते हैं। आपके कमजोर पहलू पर लोगों की नजर न जाये इसका ध्यान रखें। सामाजिक वर्जनाओं का विशेष ध्यान रखें। इस कारण आपका वैवाहिक जीवन भी प्रभावित हो सकता है। अपने काम पर ज्यादा फोकस करें तो बेहतर रहेगा। जब भी आपका मन अशान्त हो तो विश्वसनीय मित्रों की सलाह काम आयेगी। किसी दूसरे व्यक्ति की गारंटी या ज़िम्मेदारी लेने से आपको बचना चाहिये। अन्यथा आपको मुश्किल झेलनी पड़ेगी।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,4,11,12,15,20,21,30


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

महीने की शुरुआत प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ परिणाम मिलने की सम्भावना बन रही है। लम्बे समय से सन्तानहीन दम्पतियों को सन्तान प्राप्त हो सकती है। कला-साहित्य और संगीत आदि विधाओं से जुड़े लोगों को करियर के नये विकल्प और अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रता प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। जॉब में आपको स्थानांतरण भी मिल सकता है। गूढ़ विद्याओं के प्रति आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। इस पर आप कुछ शोध कार्य भी कर सकते हैं। तीसरा और चौथा सप्ताह विशेष कार्यों के लिये शुभ रहेगा।

राशि शुभ दिनाँक

2,4,9,10,12,16,20,21,30,31


इस माह स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। चिन्ता की वजह से नींद न आने की परेशानी हो सकती है। बीती नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी हो सकते हैं। काम से जुड़े मामलों को लेकर अति-आत्मविश्वास से बचें। शनि का वक्री गोचर आपके बजट को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। किसी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिलने से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तनाव न होने दें। अन्यथा बात तलाक या अलगाव तक जा सकती है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

5,6,13,14,18,22,23,28


तुला राशिफल | Libra Prediction

महीने की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापारिक यात्रा से लाभ मिलेगा। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा परिणामों में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी फोकस रहेंगे। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड्स में निवेश द्वारा अच्छे रिटर्न का लाभ उठा सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस महीने आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आपको इसका परिणाम भी सुखद प्राप्त अवश्य होगा।

राशि शुभ दिनाँक

3,4,6,12,13,18,22,23,30


महीने के मध्य में आपको बाहर का भोजन करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में विश्वास हीनता या संवादहीनता महसूस होगी। कुछ विशेष कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना है। नीचस्थ शुक्र के कारण घर में कलह की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें वरना लोग आपको ही सब समस्याओं का दोष दे देंगे। महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,2,7,8,15,16,27,29


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

महीने की शुरुआत में आप अपने काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। पूर्वजों की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिछले महीने किये गये आर्थिक निवेश से धन लाभ होगा। आप सभी लोगों को खुश रखने का प्रयास करेंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। बड़े भाई-बहनों की मदद से अति आवश्यक कार्य पूर्ण हो सकते हैं। पुरुष जातकों को किसी महिला सहकर्मी की वजह से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। 17 अगस्त के बाद रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में गति आयेगी।

राशि शुभ दिनाँक

3,5,7,8,13,15,16,20,25,26


किसी की भावनाओं का अपमान न करें। दिखावे के चक्कर में आप क्षमता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर चलने वाले विवादों पर समझौता करना हितकर होगा। चौथे सप्ताह में पिता के साथ वैचारिक तनाव उभर के सामने आ सकते हैं। हित शत्रुओं से सावधान रहें। लोग आपको भरोसे में लेकर आपके साथ छल कर सकते हैं। महीने का द्वितीय और चतुर्थ सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,2,9,10,17,18,23,30


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

इस महीने भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। आप अधिकारों का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। पिछले काफी समय से खर्चों को लेकर समस्या दूर होगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। घर के लिये नये मंहगे सामान भी खरीद सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप देने का विचार बनायेंगे। आपको यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। महीने का उत्तरार्ध आपको सभी कार्यों में अच्छे परिणाम दिलायेगा। तृतीय और चतुर्थ सप्ताह शुभ रहेगा।

राशि शुभ दिनाँक

1,7,10,15,16,23,27,28


दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ की कमी का सामना करना पड़ेगा। बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिये आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे रहते हुये आवश्यक कार्यों को टालना उचित नहीं है। कोई आवश्यक कार्य अनुमान से अधिक समय ले सकता है। सूर्य के कर्क में गोचर का स्पष्ट प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सिरदर्द, गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है। किन्तु 17 अगस्त के बाद आप काफी राहत महसूस करेंगे। बच्चों की इन्टरनेट में सक्रियता पर नजर बनाकर रखें।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,4,6,11,12,20,21,25,30


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

महीने का पूर्वार्ध आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतरीन रहेगा। विदेशी स्तोत्रों से बड़ा धन लाभ हो सकता है। इस महीने परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यस्थल में आपको सहयोगियों का जबरदस्त सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति होने की सम्भावना है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। बच्चे पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का समाधान मिलेगा।

राशि शुभ दिनाँक

3,4,10,11,18,21,25,30,31


इस माह नीचस्थ शुक्र के कारण जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। प्रेमी जन से झूठ बोलना भारी पड़ सकता है। रुके हुये काम इस अवधि में थोड़े कमजोर रहेंगे। व्यापार में नकदी की परेशानी हो सकती है। खर्च करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। युवा जोड़ों के ऊपर शादी का दबाव रहेगा। गरिष्ठ और बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिये। आपके जीवन में नया बदलाव आयेगा। सन्तान के व्यवहार में नजर बनाये रखें। बच्चों को अजनबी लोगों से दूर रखें।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,2,6,13,14,22,23,28


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिये बेहद लाभकारी रहने वाला है। यदि पिछले कई माह से किसी रोग से पीड़ित थे तो आप काफी सेहतमन्द महसूस करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल बनाये रखें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। माता-पिता की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा। रीटेल सम्बन्धी व्यापार में बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। दूसरा और चौथा सप्ताह बहुत शुभ रहेगा।

राशि शुभ दिनाँक

2,5,6,12,14,22,23,28


कार्यक्षेत्र में सहयोगी शत्रुता का व्यवहार रख सकते हैं। मौद्रिक लेन-देन में सावधानी रखनी बेहद जरूरी है। अनावश्यक सोच-विचार से आपको बचना चाहिये। सहयोगियों के प्रति अविश्वास की भावना उभर सकती है। लोग आपसे कपटपूर्ण व्यवहार कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। मन में अनजाना भय रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में संयम बनाये रखें। महीने के पूर्वार्ध में सिरदर्द को लेकर समस्या हो सकती है। पांचवा सप्ताह काफी नकारात्मक रहने की सम्भावना है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,4,8,15,16,26,31


मीन राशिफल | Pisces Prediction

इस सप्ताह बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। यह महीना छात्रों के लिये बहुत अच्छा है। जीवनसाथी आपको उपहार दे सकते हैं। माता-पिता की सलाह का लाभ उठायेंगे। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये महीना बहुत शुभ है। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

राशि शुभ दिनाँक

3,4,8,15,16,23,25,26,31


इस माह हैवी मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। लोग आपसे मित्रता करना पसन्द करेंगे। लेकिन आपको अपने हितों का ध्यान रखना चाहिये। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। दवाइयों का सेवन सावधानी से करें। यदि पेट में जलन की समस्या हो सकती है ऐसे में आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन लाभकारी होगा। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। धन का दुरुपयोग करने से बचें।राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,2,6,12,17,18,28,29

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 

Weekly Prediction | साप्ताहिक राशिफल

September 6, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा


रविवार, 06 सितम्बर - शनिवार, 12 सितम्बर, 2026


 मेष राशिफल | Aries Prediction                       

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आप रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने दाम्पत्य जीवन से काफी प्रसन्न रहेंगे। मित्र व सम्बन्धियों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में साझेदारों के साथ कुछ समझौतें कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। घर के नवनिर्माण को लेकर योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान भाव इस सप्ताह बढ़ेगा। शनिवार को आप कुछ नया सीखने व जानने को लेकर उत्सुक रहेंगे।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह सब कुछ अच्छा होते हुये भी मन में अज्ञात भय पनप सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। उनके साथ नरमी से पेश आयें लेकिन उन्हें ज्यादा छूट न दें। छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम की समस्या भी होने की आशंका है। विवाह को लेकर निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। सप्ताह मध्य आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। मंगलवार और बुधवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।

समाधान: प्रातः काल सूर्य को अर्ध्य अवश्य दें। गौशाला में जाकर गायों को हरी घास खिलायें।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

                   शुभ राशिफल: अपनी दिनचर्या में अच्छी आदतों को शामिल कर सकते हैं। करियर के नये अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। इससे आपको आत्मिक सन्तोष का अनुभव होगा। परिवार की ज़िम्मेदारी का बोझ आपके ऊपर रहेगा। बेरोजगार छात्रों को नौकरी के लिये इंटरव्यू अवश्य देना चाहिये। सामाजिक सम्बन्धों का दायरा विस्तृत होगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। सोमवार और मंगलवार का दिन विशेष रूप से काफी शुभ है।


अशुभ राशिफल: आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी आ सकती है। अधीनस्थ लोग आपके प्रति कुछ नकारात्मक भाव रखेंगे। इसीलिये उच्च पदस्थ लोगों को निचले कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें की सलाह दी जाती है। विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। शनिवार को घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। सप्ताह अन्त प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


समाधान: सुबह प्रातः विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।



मिथुन राशिफल | Gemini Prediction
        शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप स्वयं को और अपनी जीवनशैली को पर्याप्त समय देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह अच्छी रहेगी। नवीन कार्ययोजनाओं की शुरुआत होने की प्रबल सम्भावना है। छोटे भाई-बहनों की उपलब्धियों पर आपको गर्व होगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम बन सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा का ध्यान रखेंगे। विधिक मामलों में आपको विजय मिल सकती है। रविवार,गुरुवार और शुक्रवार काफी अच्छे दिन रहने वाले हैं।

अशुभ राशिफल: जिन लोगों पर आप सबसे ज्यादा भरोसा रखते हैं हो सकता है वही आपको धोखा दे जाये। अड़ियल रवैया अपनाने के कारण कुछ लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। इसीलिये इस सप्ताह आपको थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य में कुछ कमी महसूस होगी। जिनका वजन बढ़ा हुआ है वो मीठे और अतिरिक्त वसायुक्त भोजन का सेवन न करें। पेट में गैस और एसिडिटी बन सकती है। मंगलवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा।

समाधान: भगवान शिव के समक्ष घी का दीपक जलाना लाभकारी होगा। गाय को मीठी रोटी खिलायें।



कर्क राशिफल | Cancer Prediction
शुभ राशिफल: व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। इसके कारण आप लोगों के प्रिय बने रहेंगे। विचारों को हमेशा सकारात्मक बनाये रखें। रिश्तेदार आपसे कुछ निजी मामलों को लेकर आपसे राय ले सकते हैं। यदि आप सजग रहे तो आपके काम निर्बाध रूप से हो जायेंगे। किसी बड़ी कम्पनी से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मंगलवार और शनिवार नये कार्यों के लिये शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर सप्ताह ज्यादा शुभ नहीं है। अपनी भावनाओं और गुस्से पर नियन्त्रण बनाये रखें। मन में किसी गलती को लेकर ग्लानि महसूस होगी। अपनी कमजोरियों के बारे में किसी से ज्यादा बात न करें। विरोधी लोग आपके विषय में अफवाह उड़ा सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक निवेश करना चाहिये। रविवार और गुरुवार का दिन शुभ नहीं है।

समाधान: भगवान कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगायें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। आप अपने पसंदीदा कार्यों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। परिवार का अतिरिक्त ध्यान आपको रखना पड़ेगा। नजदीकी मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर सम्बन्धी सफलता मिल सकती है। टीमवर्क करने से आपको कठिनाइयों के दौरान मदद मिलेगी। कारोबार में आय बढ़ सकती है। रविवार और गुरुवार विशेष रूप से शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर वक्तव्य देने चाहिये। परिवार का अतिरिक्त ध्यान रखें। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखनी बेहद आवश्यक है। उत्तेजना में कोई निर्णय न लें। अपनी बात को मनवाने के लिये आपको कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों की चिन्ता रहेगी। लेकिन आप उससे ऊपर उठकर अपने काम पर ध्यान दें तो ज्यादा उचित रहेगा। मंगलवार और शनिवार का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

समाधान: प्रतिदिन घर में कपूर, चन्दन, जटामांसी और गुग्गुल की धूनी दें।


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र के सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। प्रियजनों की मुश्किल मामलों में मदद करने से आपकी प्रशंसा होगी। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को करियर के उत्तम विकल्प मिल सकते हैं। बुधवार तक का समय आपके लिये शुभ रहने वाला है।


अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको एकतरफा विचारों के कारण परेशानी हो सकती है। दूसरों के विचारों को भी महत्व अवश्य दें। आपकी कार्यक्षमता में कमी आने की सम्भावना है। अति उत्साह में काम बिगड़ सकते हैं। आपको करियर को लेकर ठोस निर्णय लेने पड़ सकते हैं। मन में भटकाव के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। कुछ लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास कर सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्राओं से परेशानी होगी। गुरुवार को गृहकलह की परिस्थिति निर्मित हो सकती है। शुक्रवार को किसी अजनबी पर भरोसा न करें।


समाधान: गाय को भीगी हुई मूंग खिलायें।

तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपकी चिन्ताओं को कम करेगा। नयी सोच और कार्यशैली से आपको लाभ मिलेगा। समाज में आपको यश और सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके काम की सराहना करेंगे। सप्ताह मध्य में भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। सोमवार से गुरूवार काफी सुखद रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको अनावश्यक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप थोड़े भावुक रहेंगे। दूसरों से ज्यादा सलाह लेने के बजाय अपने विचारों को अधिक प्राथमिकता दें। रक्तचाप और मधुमेंह के रोगियों को सावधानी रखनी चाहिये। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। मन में भटकाव के कारण तनाव होगा। सप्ताहान्त में परिवार में परेशानियाँ हो सकती है। अचानक खर्चे बढ़ने की सम्भावना है।

समाधान: भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: आपकी दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। किसी बड़े समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। पुराने निवेश का लाभ आपको इस सप्ताह अवश्य होगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। रिश्तेदारों से विवाद शान्त होगा। व्यवसायी अपने उत्पादों की नयी रणनीति के साथ ब्रांडिंग और मार्केटिंग करेंगे। जिसका परिणाम आपको लम्बे समय में व्यवसाय में विस्तार के रूप में प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी। कई योजनायें समय पर पूर्ण हो जायेंगी। शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे।


अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ तनाव महसूस होगा। हृदयरोगियों को अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिये। परिजनों से बहसबाजी नहीं करनी चाहिये। वरना आपके कमजोर पक्ष को लेकर ताने मिल सकते हैं। दिखावे के कार्ड में अपनी क्षमताओं से अधिक खर्च न करें वरना आपके दूसरे काम इस कारण प्राभावित हो सकते हैं। मांगलिक कार्यों को लेकर मन में कुछ दुविधा रहेगी। अपनी प्राथमिकताओं को हमेशा सर्वोच्च स्थान पर रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें। रविवार और सोमवार का दिन कमजोर रहेगा।


समाधान: भगवान हनुमान जी को लड्डू, मीठा पान, सिन्दूर और चोला अर्पित करें।



धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ रहेगी। मित्रों और हितैषियों की मदद मिलेगी। बच्चों को करियर में उत्तम लाभ मिलेगा। आपके नेतृत्व कौशल की लोग प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होने की सम्भावना है। पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने काम में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र का काम आपको घर पर करना पड़ सकता है। अपनी बातों को प्रभावशाली तरीके से व्यक्त कर पायेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। रविवार और शनिवार सुखद रहेंगे।

अशुभ राशिफल: विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना है। खानपान में आपको सावधानी रखनी चाहिये। जीवनसाथी और बच्चे आपसे अपेक्षा ज्यादा रखेंगे। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे बनाकर रखें। बुजुर्गों की बातें आपको चुभ सकती है। मंगलवार और बुधवार थोड़े कमजोर दिन हो सकते हैं।

समाधान: गंगाजल और गौदुग्ध से शिवलिंग का अभिषेक करें।


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आप पूरा ध्यान करियर को आगे बढ़ाने में लगे रहेंगे। नये उपक्रमों की शुरुआत सप्ताह के मध्य में कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। तकनीक से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रमों का आनन्द उठायेंगे। रुके हुये कार्य पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। गुरुवार विशेष रूप से शुभ दिन सिद्ध होगा।

अशुभ राशिफल: विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षण मुश्किलें उत्पन्न कर सकता है। भविष्य की योजनाओं को लेकर थोड़े सशंकित रहेंगे। बारिश वाली जगहों पर जाने से बचें। फिसलन भरी जगहों पर सावधानी का परिचय दें। घुटनों में मोंच आ सकती है। शनिवार को आर्थिक परेशानियाँ हो सकती है। शुक्रवार को आपका कोई झूठ पकड़ में आ सकता है। इसीलिये इस सप्ताह धैर्यवान होकर अपनी बात रखें।

समाधान: प्रतिदिन तुलसी जी की परिक्रमा करें।



कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप नये सम्बन्धों में फँस सकते हैं। पुराने आर्थिक नुकसान की भरपायी कर लेंगे। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में स्वयं को सिद्ध करने के प्रयास में लगे रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा हो सकती है। योग्यता के प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में बड़े निवेशकों का सहयोग मिलने की भी सम्भावना बन रही है। आपकी सूझबूझ और बुद्धिमत्ता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहने वाला है। बुधवार और गुरुवार सुखदायी रहेंगे।

अशुभ राशिफल: घरेलू माहौल में अचानक बदलाव आ सकता है जिसके कारण आपको थोड़ा अटपटा तो लगेगा लेकिन आप स्थितियों को सम्भालने में सफल रहेंगे। किसी पर भी अन्ध विश्वास न करें वरना परेशानी में फँस सकते हैं। बुजुर्ग महिलाओं से बहसबाजी न करें। विदेश यात्रा यदि बहुत आवश्यक न हो तो अभी न करें। इसके कारण आपकी दिनचर्या और आदतें भी खराब हो सकती हैं। शरीर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। सोमवार से गुरूवार तक का समय उत्तम रहेगा।

समाधान: रात्रि में ताँबे के लोटे में जल लेकर उसमें रूद्राक्ष डालें और सुबह उस जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।


मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में वृद्धि होगी। परिजनों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। घर के लिये महत्वपूर्ण एसेसरीज़ की खरीदारी कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा। किसी लम्बित परियोजना को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व का आभामण्डल और बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ और प्रेम भाव में वृद्धि होगी। शुक्रवार और शनिवार काफी शुभ दिन सिद्ध होगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं है। धन को लेकर उधारी करने से आपको बचना चाहिये। शरीर में थकावट महसूस हो सकती है। नींद और आराम पर्याप्त मात्रा में लें। महिलाओं को थायराइड जैसे रोगों की शिकायत हो सकती है। बड़े भाई-बहनों के ऊपर किसी कारण वश कुपित हो सकते हैं। शंका के कारण आप अपने विश्वसनीय लोगों के विश्वास को भी खो सकते हैं। बुधवार को कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

समाधान: मछलियों को आटे की गोलियाँ खिलायें।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

Daily Panchang | पञ्चाङ्ग - राशिफल | 06 सितम्बर 2026

September 6, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

*आप लोग चैनल को फॉलो जरूर कर लें और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भी फॉलो करा दें जिससे हमारी सारी अपडेट आपको हमेशा मिलती रहे*

🌤️ *दिनांक - 06 सितंबर 2026*

Follow the Astro Bhagyaraj Gupt channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBM7Bg2ZjCj8Wwb4U35

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत - 1948*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन* 

🌤️ *ऋतु - शरद ऋतु* 

🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - दशमी शाम 07:29 तक तत्पश्चात एकादशी*

🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा शाम 07:52 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

🌤️ *योग - सिद्धि सुबह 09:45 तक तत्पश्चात व्यतीपात*

🌤️*राहुकाल - शाम 05:17 से शाम 06:50 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 06:24*

🌤️ *सूर्यास्त - 06:49*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩*व्रत पर्व विवरण - व्यतीपात योग (सुबह 09:45 से 07 सितंबर सुबह 06:41 तक*

 💥*विशेष - चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*  

             🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡️ *06 सितंबर 2026 रविवार को शाम 07:29 से 07 सितंबर 2026 सोमवार को शाम 05:03 तक एकादशी है।*

💥 *विशेष - 07 सितंबर, सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है । पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

            🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें  👉🏻 ... विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

🙏🏻 

          🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...

🙏🏻 

           🚩 *~ सनातन पंचाग ~* 🚩

🙏🌷🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹

आपका जन्मदिन: 6 सितंबर

 

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 

आपके लिए खास 

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

 

शुभ वर्ष :  2026, 2029

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे।

 

परिवार: विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। 

 

इस बात का रखें ध्यान: आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।




मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको लाभ की सम्भावना दिन के आरंभ से ही रहेगी कुछ शुभ प्रसंग घटने पर मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अन्य दिनों की तुलना में कम मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी वाले लोग अतिरिक्त आय बनाने के लिये जोड़ तोड़ करेंगे इसमें सफलता मिलेगी लेकिन विलंब से। आर्थिक रूप से दिन मध्यान तक उदासीन रहने के कारण अधीरता आएगी जल्दबाजी से बचें धन लाभ विलंब से सही लेकिन होगा जरूर। व्यापार में विस्तार कर सकते है लेकिन नया व्यवसाय आरम्भ करने के लिये एक दिन और प्रतीक्षा करें। पारिवारिक सदस्य आपके निर्णय की प्रतीक्षा में रहेंगे किसी को निराश नही करेंगे। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। सेहत में आपकी गलती से शिथिलता आएगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन मिला-जुला फल देगा। आज आप जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसके आरम्भ में पहले खराब सेहत बाधा डालेगी आरम्भ होने के बाद भी सरकारी अथवा अन्य आर्थिक कारणों से बीच मे छोड़ना पड़ा सकता है। कार्य क्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी सहकर्मी अथवा कर्मचारी आपकी अनदेखी का फायदा उठाने से चूकेंगे नहीं लोग अपना हित साधने के लिये आपके नुकसान की परवाह नहीं करेंगे। धन को लेकर आज कुछ ना कुछ समस्या लगी रहेगी। सही समय पर कार्य पूर्ण ना होने पर आगे के व्यावसायिक व्यवहार प्रभावित होंगे। परिजन अथवा अन्य बाहरी व्यक्ति किसी बात का बदला ले सकता है। 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन से आप कुछ अधिक आशा लगाए रहेंगे दिन के मध्यान तक दिनचार्य सुव्यवस्थित रहेगी लेकिन मध्यान बाद से स्वभाव में लापरवाही आने के कारण अव्यवस्था बढ़ेगी। धन लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य होगा परन्तु आशानुकूल ना होने पर मन उदास भी रहेगा। आपका मनमौजी व्यवहार स्नेहीजन से संबंध में कड़वाहट लायेगा। किसी से किया वादा अंत समय मे तोड़ने पर कलह की स्थिति बनेगी। धर्म कर्म में आस्था तो रहेगी लेकिन पूजा पाठ केवल औपचारिकता पूर्ति के लिये ही करेंगे। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी परन्तु मन की चंचलता उचित लाभ से दूर रखेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा मौज शौक पर बिना विचारे खर्च करेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना ले वरना बाद में पछताना पड़ेगा परिस्थितियां आज हानिकारक बनी हुई है सही दिशा में जा रहा काम भी किसी की गलती से बिगड़ने की संभावना है। कार्य व्यवसाय में आज किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती नुकसान कराएगी। धन को लेकर दो पक्षो में खींचतान की स्थिति बनेंगी धर्य से काम लें अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का असहयोगी व्यवहार अखरेगा। काम के समय आज सभी पीठ दिखाएंगे केवल घर के सदस्य ही कठिन परिस्थिति में साथ देंगे। पारिवारिक वातावरण भी किसी ना किसी कारण उखड़ा सा रहेगा। आरोग्य में कमी रहेगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन राज-समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। आज कुछ ना करने पर भी आपका व्यक्तित्त्व बढ़ा हुआ रहेगा। लेकिन थोड़ी सी प्रशंसा पाकर अहम की भावना भी आएगी अपने से छोटो को अहमियत नही देंगे जहां से स्वार्थ सिद्धि की संभावना रहेगी वहां चापलूसी करने से भी नही चूकेंगे परन्तु जहां कोई लाभ नजर नही आएगा वहां देखेंगे तक नही। कार्य व्यवसाय में बुद्धि चातुर्य से लाभ कमाएंगे लेकिन किसी ना किसी कारण कुछ समय के लिये अशांति बनेगी। नौकरो अथवा सहकर्मियों पर ज्यादा दबाव डालने पर अकेले काम करने की नौबत आ सकती है। गृहस्थ जीवन मे आप हास्य के पात्र बनेंगे लेकिन शन्ति रहेगी। सेहत आज कुछ बेहतर बनेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन कार्यो में सफलता दिलाने वाला रहेगा परन्तु सफलता को धन के साथ ना जोड़े अन्यथा दुखी होना पड़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा परन्तु इसके लिये सहयोग की आवश्यकता भी पड़ेगी। वैसे तो आज आप व्यवहारिक ही रहेंगे लेकिन उच्चवर्गीय लोगो के साथ संपर्क में में अभिमान जगायेगा जो आगे के लिये स्नेह संबंधों में खटास ला सकता है। कार्य क्षेत्र पर सरकारी सहयोग पाने के लिये दिन उत्तम है प्रयास में कमी ना रखें। नौकरी वालो पर अधिकारी कृपा दृष्टि रखेंगे लेकिन ज्यादा उत्सुक ना हो इसके पीछे बड़ा स्वार्थ हो सकता है। परिवार का वातावरण आपकी अनदेखी के कारण अशान्त होगा स्वतः ही सामान्य भी हो जाएगा। सेहत में कुछ समय के लिये नरमी रहेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। धर्म कर्म के प्रति आज निष्ठा रहेगी दान पुण्य करने के अवसर सुलभ होंगे इनका लाभ निकट भविष्य में किसी भी रूप में अवश्य मिलेगा। कार्य-व्यवसाय की स्थिति मध्यान तक दयनीय रहेगी इसके बाद एक आध सौदे मिलने से खर्च निकालने लायक आय हो जाएगी ज्यादा धन कमाने की कामना से आज डोर रहना ही बेहतर रहेगा सहज रूप से जितना मिले उसमे संतोष करें अन्यथा कोई नई मुसीबत आ सकती है। संध्या का समय व्यवसायी वर्ग के लिये सुखद रहेगा भविष्य से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। घर की सुख शांति वाणी पर नियंत्रण पर निर्भर रहेगी। पेट संबंधित विकार होगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप कुछ अभाव का अनुभव करेंगे फिर भी परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेना ही बेहतर समझेंगे। आज आप अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन मन की इच्छाओं को मारना आंतरिक दुख का कारण बनेगा। आज परोपकार और आध्यात्म की भावना रहने से अपने कार्य छोड़ औरो की सहायता को तत्पर रहेंगे इसके पीछे कुछ स्वार्थ भी अवश्य रहेगा। कार्य क्षेत्र से लाभ की आशा अन्य दिनों की तुलना में कम रहेगी दिनचार्य को भी उसी अनुसार रखेंगे। संध्या के आस पास थोड़ा बहुत धन मिलने से संतोष होगा लेकिन परिजन आपसे असंतुष्ट ही रहेंगे। सेहत आज लगभग ठीक ही रहेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दिन के आरंभ से ही मानसिक रूप से स्फूर्ति रहेगी सेहत उत्तम रहने पर भी आलस्य नही जाएगा। लेकिन दिनचार्य गई गति धीमी होने पर भी मध्यान बाद गंभीरता से कार्य कर कमियों की भरपाई कर लेंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता निश्चित रहेगी लेकिन कार्य आरंभ से पहले भ्रमित होने से बचें अन्य किसी से मार्गदर्शन की अपेक्षा ना रखें वरना कुछ उल्टा ही होगा। धन की आमद में पिछले दिनों से सुधार होगा दैनिक खर्च आसानी से निकल जायेंगे भविष्य के लिये संचय भी कर सकेंगे। नए व्यवसाय अथवा व्यवसाय विस्तार के लिये निवेश अत्यंत शुभ रहेगा। घर के सदस्य कामना पूर्ति में विलंब होने पर गुस्सा करेंगे पूर्ति होने के बाद उत्साहित रहेंगे। असन्तुलित खान-पान अथवा दिनचार्य नए रोग को जन्म देगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन सम्पन्नता कारक रहेगा दिन के आरंभिक भाग में किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का निर्णय लेने में दुविधा होगी लेकिन परिजन अथवा अन्य किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन इससे बाहर निकलेगा। कार्य-व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलने पर प्रतिस्पर्धा के बाद भी संतोषजनक लाभ पा लेंगे धन के साथ ही अन्य सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी। लेकिन ध्यान रहे आज छोटी मोटी बातो पर बहस करने से बचें अन्यथा भविष्य के लाभदायक संबंध खराब हो सकते है। नौकरी पेशा लोग अन्य लोगो से बेहतर कार्य करने पर सम्मानित होंगे। परिजनों अथवा किसी नजदीकी से उपहार लाभ मिलेगा पर इसके बीचे कुछ निजी स्वार्थ भी रहेगा। आरोग्य के ऊपर खर्च होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके व्यक्तित्त्व में विकास होगा अधिकांश कार्यो को देखभाल कर ही करेंगे वाणी में मिठास रहेगी लेकिन मन मे कड़वाहट परिजनो से नही छुपा सकेंगे। कार्य क्षेत्र पर किस पुरानी बात को लेकर वैर भाव बढेगा लेकिन विवेक जाग्रत रहने के कारण स्थिति गंभीर नही हो सकेगी। काम-धंधे से आज चालाकी से ही लाभ कमाया जा सकता है परंतु प्रलोभन से बचे अन्यथा पुराने व्यवसायिक संबंध खराब हो सकते हैं। धन लाभ समय रहेगा। नौकरी करने वाले अपनी विद्या बुद्धि के बल से उन्नति पाएंगे सामाजिक क्षेत्र पर आप अत्यंत बुद्धिमान समझे जाएंगे परन्तु घर मे आपकी छवि कुटिल जैसी रहेगी। घरेलू कामो की अनदेखी अशान्ति फैला सकती है। सेहत मानसिक परिश्रम अधिक रहने के कारण विपरीत रहेगी। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। दिन का पहला भाग नासमझी के कारण व्यर्थ खराब होगा। परिजनो से बिना कारण के ही फटकार सुननी पड़ेगी स्वभाव में उद्दंडता तो रहेगी परन्तु स्थिति को भांप विरोध नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज मानसिक दबाव में कार्य करना पड़ेगा जो निर्णय सही लग रहे होंगे वह अंत समय मे गलत सिद्ध होंगे धन संबंधित व्यवहार आज देख भाल कर ही करें विवाद होने की आशंका है। कार्य क्षेत्र पर भी गरमा गरमी का माहौल बनेगा जिसका सीधा असर काम पर पड़ेगा धन लाभ में कमी आने से भी परेशान रहेंगे। संध्या का समय घर मे मौन रहकर बिताये धैर्य खोने पर विवाद बढ़ सकता है।

*यह ग्रुप एक प्रेरणा स्रोत और जिंदगी जीने के नजरिया को जाहिर करता है इस ग्रुप में हर रोज धार्मिक, प्रेरणादायक कहानियां और आत्मविश्वास से जुड़ी गाथा भेजी जाती है कृपया इस ग्रुप को लिंक से जॉइन करें*🚩

*💐आप सभी अपने दोस्तों को जोड़ने के लिए भी इस लिंक को शेयर कर सकते है!!👇*

Follow the Astro Bhagyaraj Gupt channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBM7Bg2ZjCj8Wwb4U35

*अतः समूह के सभी सदस्यों से मेरा अनुरोध है कि  क्रप्या एक ही ग्रुप में बने रहे सभी ग्रुप में एक जैसी ही पोस्ट भेजी जाती हैं एव बेवजह की कॉल ओर मेसेज ना करे मुझे संचालन करने में असुविधा होती है🙏*

https://wa.me/9115651234 

*राम रक्षा स्तोत्र मंत्र*

*राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे । सहस्त्रनाम ततुल्यं रामनाम वरानने ।।*

*सदैव प्रसन्न रहिये!!*

*जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!*

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय दिन की कामना करते हैं।

0+

SATISFIED CLIENTS

0+

LIFE TRANSFORMATIONS

0+

CONSULTATIONS

0+

REMEDIES PROVIDED

icon not found Enquiry

Know About Your Future

Vedic astrology is an ancient science that reveals the cosmic influences shaping your life's journey. Our expert astrologer provides personalized guidance through horoscope readings, numerology, Vastu consulting, and remedial solutions. Discover your life purpose, navigate challenges, and unlock your true potential with authentic astrological wisdom.

Requesting A Call:

+91 91156 51234

Monday - Friday:

10 am - 6 pm

GT Road, Ludhiana - 141008 (Pb)

INDIA
SELECT * FROM banner_modal WHERE status = 1 AND (display_start_date IS NULL OR display_start_date <= '2026-09-06 09:58:48') AND (display_end_date IS NULL OR display_end_date >= '2026-09-06 09:58:48') ORDER BY modal_id DESC LIMIT 1