• annual report, Varshphal
  • Numerology
  • Appointment with Astrologer
  • vastu
  • kundali, Horoscope
  • Transit report, gochar
27 जून: जगन्नाथ रथ यात्रा | 26 जून: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू होगी | 6 जुलाई: देवशयनी एकादशी (Ashadhi Ekadashi) | 8 जुलाई: प्रदोष व्रत (शुक्ल) | 10 जुलाई: गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत | 14 जुलाई: संकष्टी चतुर्थी | 21 जुलाई: कामिका एकादशी | 22 जुलाई: प्रदोष व्रत (कृष्ण) | 23 जुलाई: श्रावण शिवरात्रि | 27 जुलाई: हरियाली तीज | 29 जुलाई: नाग पंचमी

Our Services

Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
 Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर उपाय के साथ
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
 
 
 
 
just dial reviews 11

World renowned Astrologer, Numerologist & Vaastu Consultant.

Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro... Read more

Founder

Astro Bhagyaraj Gupt

Monthly Prediction / मासिक राशिफल
2025-06-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी  के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

जून 2025 राशिफल | June Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

राशि शुभ दिनाँक 4,6,7,14,15,17,22,25,26कमोडिटी के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिल सकता है। राजनीतिक मित्रों और सम्बन्धियों की सहायता प्राप्त हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपके मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। छोटी यात्राओं के प्रसंग बन सकते हैं। जनहित के कार्यों में अपनी सहभागिता व्यक्त करेंगे। माता-पिता का वांछित सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक व्यवसाय में तीव्रता आने की सम्भावना है। विवाहादि मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। पहला और तीसरा सप्ताह सुखद रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,9,10,12,19,20,23,29दूसरे सप्ताह में अनावश्यक खर्चों से जूझना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण वस्तुओं और पेपर्स को सम्भाल कर रखना सबसे जरूरी होगा। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। जनसमूहों के बीच सुरक्षा सम्बन्धी नियमों को लेकर सावधान रहें। सर्दी-जुकाम और बुखार का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थानान्तरण होने की सम्भावना बन रही है। शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। आपकी धार्मिक आस्था पर लोग चोट कर सकते हैं। चौथे सप्ताह के दौरान आपके आक्रामक स्वभाव के कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

राशि शुभ दिनाँक 1,7,9,10,16,17,19,20,24,27,28

महीने की शुरुआत और अन्त जबरदस्त रहने वाला है। पाचन संस्थान में कुछ गड़बड़ी आ सकती है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। नयी जॉब खोज रहे हैं तो ये महीना आपके लिये शुभ परिणामों से युक्त होगा। धन और अचल सम्पत्ति को लेकर यह महीना विशेष रूप से शुभ रहेगा। आप बहुप्रतीक्षित कार्य योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिये यह माह बहुत अच्छा है। आपकी विचारशैली में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। बच्चों को करियर के बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं। आपको व्यवहार कुशलता से लाभ प्राप्त होगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,5,12,13,21,22,26,29

कार्यक्षेत्र की राजनीति से आप परेशान रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को घाटा हो सकता है। किसी तरह के विधिक मामलों में उलझने से बचें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। किसी पर भी अति विश्वास करना भारी पड़ सकता है। बड़े निर्णय लेने में दुविधा की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। दूसरे और चतुर्थ सप्ताह में आपको विशेष ध्यान देना चाहिये।


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,10,12,13,19,20,22,26,30

महीने के दूसरे सप्ताह के दौरान आर्थिक कारणों से रुके प्रोजेक्ट्स में गति आयेगी। आप लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहेंगे। ईश्वर के प्रति आप काफी श्रद्धावान हो सकते हाँ। म्यूचुअल फण्ड आदि में भी बड़ा निवेश कर सकते हैं। व्यवसाय में त्वरित निर्णय लेने पड़ सकते हैं। मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आप पूरे मनोयोग से काम करेंगे जिसका बेहद सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेगा। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। दिल की बात अपने प्रेमी से कहने के लिये माह बेहद अनुकूल रहने वाला है। सूर्य और मंगल का राशि परिवर्तन उत्पादन क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी राहत देगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,4,5,7,14,15,23,24,28

माह के दूसरे सप्ताह में आपको विवादों में उलझना पड़ सकता है। पड़ोसी आपकी उन्नति से ईर्ष्या भाव रखेंगे। अपनी वाणी और क्रोध पर नियन्त्रण रखें। आर्थराइटिस और गठिया के रोगियों का दर्द बढ़ सकता है। 22 जून को बुध के कर्क राशि में प्रवेश करने के बाद पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक शुरू हो सकती है। अत्यधिक धूप और गर्मी के कारण ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। उनके मोबाइल और इन्टरनेट के प्रयोग को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,4,5,12,14,15,22,24

दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इस महीने आपको कृषि कार्यों से काफी अच्छा धन प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक पार्टी के लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। आप लेखन कार्यों में विशेष रुचि ले सकते हैं। माता-पिता को आप पर गर्व होगा। मल्टीनेशनल कम्पनियों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। महीनों से अटकी हुई बिजनेस डील इस महीने सम्पन्न हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र पर अपनी खास छाप छोड़ पाने में खासे सफल रहेंगे। लोगों की कठिन समय में सहायता करने से आपका सामाजिक कद बढ़ेगा। यदि आप सरकार से जुड़े हुये हैं तो महीना का उत्तरार्ध आपके लिये भाग्यशाली रहेगी। माह का अन्तिम सप्ताह काफी शुभ रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,7,10,16,17,25,26

महीने का प्रथम सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। मित्रों पर आँख-मूंदकर भरोसा न करें। किसी पब्लिक मीटिंग में लोग आपका मज़ाक बना सकते हैं। अपनी कमजोरियों और बुराइयों को लोगों से व्यक्त न करें। कला से जुड़े लोगों को इस माह मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। महिलाओं को मासिकचक्र में कुछ समस्या हो सकती है। लेकिन आराम से समस्याओं का समाधान भी मिल जायेगा। विशेष रूप से दूसरे सप्ताह में स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। विपरीत लिंगी सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है।


सिंह राशिफल | Leo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,7,8,14,16,17,23,25,26,30

जिस किसी से भी आप प्रेम करते हैं इस महीने उससे आपके दिल की बात कह सकते हैं। परिवार में तालमेल काफी अच्छा रहेगा। अविवाहितों को विवाह के लिये कई प्रस्ताव प्राप्त होंगे। रोजगार को लेकर समस्या दूर होगी। मेडिकल और फार्मा से जुड़े कार्यक्षेत्र से बड़ा लाभ मिल सकता है। अभिनय और संगीत आदि ललित कलाओं में आगे बढ़ने के उत्तम अवसर मिलेंगे। पारिवारिक विवादों को सुलझाने की प्रवृत्ति रहेगी। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। विलासिता के संसाधनों को खरीदेंगे। नया स्टार्टअप्स शुरू करने के लिये निवेशक ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। इस महीने दूसरा और चौथा सप्ताह काफी शुभ रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,5,9,10,12,19,20,27,28

परिवार के ही लोग आपके विचारों से सहमत नहीं रहेंगे। उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। थायराइड से जूझ रही महिलाओं को इस माह खास ध्यान रखना होगा। कोई सहकर्मी आप पर नियन्त्रण पाने का प्रयास कर सकता है। गुप्त शत्रुओं को लेकर मन में भय रहेगा। कुछ कार्यों में वे विघ्न डालने का भी प्रयास करेंगे। व्यवसाय को बढाने के लिये पॉलिसी में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। मास का उत्तरार्ध थोड़ा कमजोर रहेगा। विशेष रूप से चौथे सप्ताह में थोड़ी परेशानी आ सकती है।


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

राशि शुभ दिनाँक1,5,9,10,17,19,20,25,26,28

आप समाज में काफी लोकप्रिय रहेंगे। इस महीने किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के माध्यम से बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध प्राप्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये महीना विशेष शुभ रहेगा। दबी हुई इच्छाओं को इस महीने पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। लोक कल्याण के कार्यों से आप जुड़े रहेंगे। होटल व्यवसायियों की बाधा दूर होगी। 15 जून को सूर्य के गोचर परिवर्तन के कारण आपके अधूरे कार्य पूर्ण हो जायेंगे। सरकारी मामलों के उलझन समाप्त होगी।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,7,12,13,21,22,29,30

महीने का पूर्वार्ध थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। रिश्तेदारों की परेशानियों के कारण मन व्यथित होगा। व्यवसाय को स्थिर रखने के लिये बचत वाले धन का प्रयोग करना पड़ेगा। बैंक से लिया गया ऋण थोड़ा परेशानी बढ़ा सकता है। यदि नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। धन के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो सकता है। कानूनी मामलों में अनावश्यक दखलंदाजी न करें। रहस्यात्मक ज्ञान की तरफ रुचि ले सकते हैं। महीने के अन्तिम सप्ताह में पापकर्म की इच्छा जागृत हो सकती है।

तुला राशिफल | Libra Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,3,7,8,12,13,19,21,22,27,29,30

मनोरञ्जन सम्बन्धी गतिविधियों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। संघर्ष के साथ आपको धन और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। जोखिम भरे निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपको करियर में काफी लाभ पहुँचा सकती है। कार्यस्थल में पर्याप्त सम्मान मिलेगा। सन्तान के प्रति आपका प्रेम भाव काफी ज्यादा रहेगा। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। विवाह आदि कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। महीने का उत्तरार्ध भाव विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 4,5,10,14,15,23,24

आपको अनचाही विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। कामुक विचारों से बचें। इससे आपकी मनः स्थिति विकृत हो सकती है। नवीन योजनाओं को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना न भूलें। वक्री गुरु और वक्री शनि दोनों आपके धैर्य की परीक्षा लेंगे। किसी भी तरह की उधारी न पालें। सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं। स्टॉक मार्केट में आपको सँभलकर निवेश करना चाहिये। बॉस आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। गलत लोगों की संगत से आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। महीने का चतुर्थ सप्ताह काफी कमजोर हो सकता है।


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,5,9,10,14,15,22,24,30

आयात-निर्यात सम्बन्धित कार्यों से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। महीने के दूसरे पखवाड़े में सूर्य के राशि में प्रवेश करने से आपकी स्थिति मजबूत होगी। स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे। करियर के मामले में आपको बड़ा उछाल मिल सकता है। अपने पुराने सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। दूसरे सप्ताह के दौरान यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 7,8,12,13,16,17,25,26

महीने के प्रथम तीन सप्ताहों के दौरान स्वास्थ्य समस्याओं में धन खर्च करना पड़ सकता है। स्वार्थ प्रवृत्ति के लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ हो सकते हैं। नया कार्य प्रारम्भ करने की प्रेरणा मन में जागृत होगी। लेकिन आप मेहनत को लेकर थोड़े लापरवाह रहेंगे। 7 जून के बाद राशि स्वामी मंगल के साथ केतु आपको बार-बार एक ही कार्य करने का आदेश दे रहा है। इसीलिये धैर्य न खोयें क्योंकि धीरे-धीरे ही सही पर कार्य पूर्ण अवश्य होंगे। महीने के पहले व दूसरे सप्ताह के दौरान सजग रहने की आवश्यकता है।


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

 राशि शुभ दिनाँक 5,7,8,12,13,16,17,23,25,26

आप नयी आर्थिक योजनाओं में काम कर सकते हैं। विचारों को स्थिर रखने का प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में आप काफी संलग्न रहेंगे। जॉब और व्यवसाय में वातावरण काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहने वाला है। लेकिन इस दौरान आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को जबर्दस्त लाभ मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं। प्रियजनों के साथ पर्यटन पर जाने का विचार बनायेंगे। इन्टीरियर डिज़ाइनर्स और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये अवसर मिलेंगे। महीने का द्वितीय पखवाड़ा काफी शुभ रहने वाला है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,9,10,15,19,20,27

इस महीने शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान होगी। जीवनसाथी को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। माह के अन्तिम सप्ताह में कार्यों में मन नहीं लगेगा। अनावश्य कार्य में आपका समय बर्बाद होगा। वैवाहिक जीवन के तनाव को लोगों से शेयर न करें। धन के लेन-देन वाले मामलों को लेकर सावधानी रखें। घर के रखरखाव सम्बन्धी कार्यों में काफी धन खर्च होगा। चौथे सप्ताह में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,7,8,10,14,15,19,25,27,28

आपके द्वारा किये गये प्रयत्न सार्थक रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर हो सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं तो इस महीने आपके जीवन में प्रेमी का पदार्पण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके मन में नये और रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। एकाग्रता के कारण आपको हर जगह सफलता मिलेगी। घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। आपसी सम्बन्धों से आपको लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों से वांछित सहयोग प्राप्त होगा। अष्टम भाव में केतु और मंगल के कारण ज्योतिष विधा की तरफ आपका काफी रूझान बढ़ेगा। कमीशन सम्बन्धी व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। भोग-विलास में वृद्धि होगी।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,5,12,13,17,21,22,29

राजनीतिज्ञ लोगों के साथ आपका रसूख बढ़ेगा। विवाहेतर सम्बन्धों को लेकर बातें खुल सकती है। अपनी गुणवत्ता से समझौता न करें। विरोधियों को छेड़ने से आपको ही उल्टा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रूख न रखें। मंगल और केतु आपको विद्रोह के लिये उकसाने का प्रयास करेगा। नौकरीपेशा लोगों को मन लगाकर काम करना चाहिये। क्योंकि ये समय सीखने का है जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में समस्याओं में घिरे रहेंगे।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,3,4,10,12,13,18,22,29,30

महीने का दूसरा भाग आपके लिये काफी शुभ रहेगा। नयी-नयी चीजों की तरफ आपका आकर्षण भाव प्रबल होगा। आपकी तर्कशक्ति काफी अच्छी रहेगी। बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। रुकी हुई आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है। नये वस्त्रों और आभूषणों की ख़रीदारी कर सकते हैं। कुटुम्ब के व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध बेहतरीन रहेंगे। बहुमूल्य आभूषणों और सामान पर धन खर्च होगा। किसी बड़े लक्ष्य को अर्जित करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 5,7,14,15,19,23,24

महीने का दूसरा सप्ताह काफी कमजोर रहेगा। वैवाहिक जीवन में असन्तोष की भावना अचानक बढ़ सकती है। राहू आपकी राशि पर रहेंगे इसीलिये मनः स्थिति पर नियन्त्रण रखें। आपको बजट से अधिक धन खर्च करने से परेशानी होगी। आपको गैस और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आपकी दिनचर्या काफी अव्यवस्थित हो सकती है। नये प्रेम सम्बन्धों में आपसी समझ का अभाव हो सकता है। एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। योग और मेडिटेशन अवश्य करें। अपनी परेशानियों को शुभचिन्तकों से शेयर अवश्य करें। 23 जून से 30 जून के बीच किसी भी अनर्गल बहस न करें।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,5,12,13,15,19,20,23,24,30

सम्पत्ति के मामले में आपको लाभ मिल सकता है। अटके हुये मामलों की बाधा समाप्त होगी। परिवार के भीतर अनुशासन रखने का प्रयास करेंगे। फोन और इंटरनेट के माध्यम से उत्तम समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय को बढ़ाने के लिये निवेश का सहयोग ले सकते हैं। युवाओं को इंटरव्यू में भी अच्छी सफलता मिल सकती है। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। होटल और कपड़े के व्यापार में बेहतरीन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में पारस्परिक सहयोग बढ़ेगा। विदेश में अध्ययन कर रहे छात्रों के लिये माह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। चतुर्थ सप्ताह विशेष उन्नति प्रदायक सिद्ध होगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,6,7,16,17,21,25,28

दूसरों की मदद करने के प्रयास में अपना नुकसान करा सकते हैं। कभी-कभी अवसार और डिप्रेशन जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। माह की शुरुआत में आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। आप इस दौरान कुछ आलसी हो सकते हैं। इस दौरान अपने वजन पर नियन्त्रण बनाकर रखें। नींद और आराम पर्याप्त मात्रा में लें। सन्तान के प्रति अत्यधिक केयरिंग रहने से बच्चे बिगड़ सकते है। एसिडिटी जैसी समस्या से बचने के लिये जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 


Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
2025-06-22

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा

रविवार, 22 जून - शनिवार, 28 जून, 2025
 मेष राशिफल | Aries Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत सामान्य रूप से ठीकठाक रहेगी। आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा लेकिन उसे आप जिम्मेदारी पूर्वक निभा ले जायेंगे। लवमेट्स के साथ आप समय बितायेंगे। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। ग्लैमर क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत का शानदार लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। वैवाहिक जीवन रोमान्टिक रहेगा। नव विवाहित दम्पति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। जॉब में आय बढ़ने की सम्भावना बन रही है। रविवार, बुधवार और गुरुवार अच्छे दिन सिद्ध होंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह का मध्य थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव वाला हो सकता है। चापलूस लोगों से सावधान रहें। अपने काम से कुछ असन्तुष्ट हो सकते हैं। परिस्थितियों का सामना मजबूती से करें। रक्तचाप के रोगियों को समस्या हो सकती है। किसी को भी अपने काम में हस्तक्षेप न करने दें। धैर्य और संयम के साथ काम करें। एकाग्रता में कुछ कमी रहेगी। आपको जिद नहीं करनी चाहिये। सोमवार और शनिवार का दिन कमजोर हो सकता है।

समाधान: शनिवार और मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह किसी दीर्घकालिक योजना पर काम शुरु कर सकते हैं। आप परिजनों का विशेष ध्यान रखेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। युवा प्रेमी परिवार में विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। विद्यार्थी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी बदलने के अवसर भी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में अपनी रणनीति में कुछ फेरबदल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। इसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी तीर्थयात्रा की योजना बना सकते हैं।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये कुछ विशेष शुभ नहीं है। इस सप्ताह आपसे ईर्ष्या करने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। व्यक्तिगत कार्यों को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। सम्बन्धों को मधुर बनाये रखने के लिये व्यर्थ की बहसबाजी से दूर रहें। आपको काम और निजी जीवन के बीच सन्तुलन रखने में कठिनाई होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर अधिक भावुक न हों। किसी पॉलिसी में निवेश करने से पूर्व समझदार लोगों की सलाह अवश्य ले लें। रविवार और बुधवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।

समाधान: सोमवार को छोटी कन्याओं को खीर खिलायें और कुछ दक्षिणा भी अवश्य दें।

मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह सरकारी कार्यक्षेत्र में सबकुछ आपके अनुकूल ही होगा। आप चतुराई और विवेकपूर्वक अपने हितों की रक्षा कर लेंगे। छोटे व्यापारियों के लिये सप्ताह बहुत अच्छा है। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिल सकते हैं। प्रेमी जोड़े किसी पर्यटन स्थल की ओर घूमने जा सकते हैं। मित्रों से आपको पर्याप्त सहायता प्राप्त होगी। अपने दिल की बात प्रेमीजन से कर सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप के लिये सप्ताह अनुकूल है। आर्थिक स्थिति काफी सन्तोषजनक रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों के लिये सप्ताह सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

अशुभ राशिफल: अपनी कार्यपद्धति को दूसरों पर थोपने से बचें। कार्यभार का अधिक बोझ न लें। अपनी बुरी आदतों को यथाशीघ्र छोड़ने का प्रयास करें। तनाव आपके पाचन पर कुप्रभाव उत्पन्न करा सकता है। किसी पर सहज विश्वास न करें। कुछ लोग आपका उपहास उड़ाने का प्रयास करेंगे। पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामलों को सावधानी पूर्वक सम्भालें। अपने प्रियजनों और शुभचिन्तकों पर अविश्वास न करें। आपका शंकालु व्यवहार रिश्तों को प्रभावित भी कर सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। सोमवार, मंगलवार और शनिवार को घर में कुछ झगड़े हो सकते हैं।

समाधान: प्रतिदिन बेलपत्र में जल अर्पित करें।

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह छात्र नये विषयों की ओर आकर्षित रहेंगे। तनावपूर्ण स्थितियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। संगीत और नृत्य में आप रुचि ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। कानूनी मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। अटके हुये कार्यों में सुधार आने की सम्भावना है। परिवार के लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। पिता से आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। रिश्तों में प्रेम की मिठास बढ़ेगी। करिअर में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। गम्भीर मुद्दों पर लोग आपसे राय लेना चाहेंगे। रविवार से मंगलवार तक का समय सुखद रहेगा।

अशुभ राशिफल: व्यवसाय में इच्छित परिणाम न मिलने से कुछ नाराज हो सकते हैं। आपका मनोबल कमजोर हो सकता है। लवमेट्स पर दबाव न डालें। अपनी गलतियों को स्वीकारना सीखें। इस सप्ताह किसी की भावनाओं का अपमान न करें। परिवार के लोगों की खुशियों का ध्यान रखें। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध कमजोर हो सकते हैं। परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। शुक्रवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा। सप्ताहान्त में अचानक धन खर्च होने के योग बन रहे हैं।

समाधान: गाय को हरी मूँग की दाल भिगोकर खिलायें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप अनुशासित दिनचर्या का पालन करेंगे। आप हर स्थिति में अपनी पूरी क्षमता और दक्षता के साथ काम करते रहेंगे। लोग आपकी ओर खिंचते चले आयेंगे। सही समय पर उचित निर्णय लेने के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। आय में वृद्धि होने से उत्साहित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन बहुत ही सुखद रहेगा। मॉडलिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आपको मदद लेनी पड़ सकती है। सोमवार से गुरूवार तक का समय सभी कार्यों के लिये शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: अपनी गुप्त रहस्य की बातों को किसी से भी साझा न करें। उसके खुलने का भय हो सकता है। आय बढ़ने के साथ ही खर्चे भी बढ़ने के आसार है। माता की सेहत का ध्यान रखें। एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। विरोधी आपके विषय में गलत अफवाहें उड़ा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्वाद के दौरान आक्रामक होने से बचें। वैवाहिक कार्यक्रमों की योजना बनाने से बचें। रविवार और शनिवार को थोड़ा निराश हो सकते हैं।

समाधान: शिवलिङ्ग पर धतूरा, भाँग और बिल्वपत्र चढ़ाकर पूजा करें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। अपनी पुरानी उपलब्धियों को याद करके काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ एकान्त के पल बितायेंगे। जिसके कारण तनावमुक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप लोगों के लिये प्रेरणा बन सकते हैं। पुराने कर्जों को उतारने के पूरे अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग की शिकायत दूर कर देंगे। किसी बड़े क्लाइंट के साथ व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। जो आपको नया व्यापार करने का आइडिया भी दे सकते हैं। गुरुवार के बाद का समय बहुत शुभ है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। कानूनी मामलों में उलझने से आपको बचना चाहिये। पुराने विवादों को चतुराई से सुलझाना पड़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आपको थोड़ी परेशानी होगी। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जो लोग आप पर भरोसा करते हैं उनकी बातों को किसी तीसरे से शेयर न करें। सिर में चोट लग सकती है। बहुत आवश्यक न हो तो दूर की यात्रा न करें। रविवार से मंगलवार तक का समय शुभ नहीं रहेगा।

समाधान: मंगलवार को पीपल के पत्ते पर लाल चन्दन से 'राम' लिखकर हनुमान जी को अर्पित करें।

तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: यह पूरा सप्ताह आपके लिये बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग आपको मिल सकता है। परिवार में विवाह सम्बन्धी मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। परिजनों के चहेते बने रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति और चुस्ती रहेगी। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। सप्ताहान्त में आप धार्मिक और अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

अशुभ राशिफल: व्यवसाय में फाइनेन्स को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। भावनात्मक रूप से थोड़े सम्वेदनशील हो सकते हैं। परिवार के लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। बुजुर्ग लोगों की सलाह का अनादर न करें। कुछ उलझनें भी सामने आ सकती है लेकिन आप उसका समाधान अवश्य निकाल लेंगे। अपने ऊपर अधिक जिम्मेदारियाँ न लें। गैस और कब्ज की समस्या होने की सम्भावना है। तला-भुना भोजन अधिक न करें। सोमवार और मंगलवार को सावधान रहें।

समाधान: 'नमः शिवाय' मन्त्र की 11 माला का रोज जप करें।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। आपका कोई बड़ा उद्देश्य पूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप पर्यटन के लिये जा सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय होने के योग बन रहे हैं। सभी काम निरन्तर गति से पूर्ण होते रहेंगे। परिजनों के साथ आपको समय बिताना चाहिये। लोग आपकी प्रतिभा के कायल रहेंगे। विधिक मामलों में आपको जबरदस्त सफलता मिलने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। रविवार और मंगलवार का समय शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: आपको अपनी छवि की काफी चिन्ता रहेगी। कुछ आश्चर्यजनक परिस्थितियों के कारण आपको अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। क्रोध के कारण आपका व्यवहार नजदीकी सम्बन्धियों से खराब हो सकता है। किसी बात को अधिक तूल देने से बचना चाहिये। सप्ताह मध्य के बाद वैवाहिक रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। किसी शुभचिन्तक को लेकर मन में परेशानी रहेगी। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। आपको नशा करने से बचना चाहिये। बुधवार और गुरुवार का दिन सुखद नहीं रहेगा।

समाधान: प्रतिदिन दुर्गा जी को मीठे खाद्य पदार्थ का नैवेद्य अर्पित करें।

धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आप अपने प्रेमी को काफी समय देंगे। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। ऑनलाइन करोबार से आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है। कमीशन से जुड़े मामलों के लिये सप्ताह बेहद शुभ है। होटल इण्डस्ट्री से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। लोग आपकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा करेंगे। कारोबार में बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। सभी काम आपके अनुसार होते हुये प्रतीत होंगे। जॉब में बदलाव करने की सम्भावना बन रही है। प्रतिद्वन्दियों पर आप भारी पड़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। गुरुवार और शनिवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत सुखद नहीं रहेगी। शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। ननिहाल पक्ष में कुछ समस्या रहेगी। इसके कारण घर का वातावरण थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। घरवालों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यदि आप किसी प्रकार का नशा करते हैं तो उसे बिल्कुल त्याग दें। शुगर के रोगियों की समस्या सप्ताहान्त में बढ़ सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। व्यापारी वर्ग टैक्स सम्बन्धी जटिलताओं को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। अपरिचित लोगों से आपको सावधान रहना चाहिये। मंगलवार को उधारी लेन-देन से बचना चाहिये।

समाधान: हनुमान जी को चमेली के तेल में सिन्दूर भिगोकर लगायें और राम नाम का चोला चढ़ायें।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। नये कार्यों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। घर में माता-पिता और बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सन्तान के प्रति गर्व की अनुभूति होगी। सामाजिक कार्यों में आप जुड़ सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ रहेंगे। कारोबारी यात्रा होने की प्रबल सम्भावना है। सामान्य तौर पर भरोसेमन्द लोगों से आपको काफी लाभ होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में परस्पर समर्पण की भावना का विकास होगा। फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को बड़े अनुबन्ध मिल सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार का समय बहुत अच्छा है।

अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में लोग आपकी चुगली कर सकते हैं। प्रेमी जन की भावनाओं का सम्मान करें। अकारण ही मन थोड़ा उदास हो सकता है। आपके मामलों में दूसरे लोगों के हस्तक्षेप के कारण आप नाराज हो सकते हैं। पेट सम्बन्धी रोग होने की आशंका है। नवविवाहित लोग किसी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये। जोखिम भरे निवेशों के कारण थोड़ी आर्थिक हानि हो सकती है। योग और मेडिटेशन आपको अवश्य करना चाहिये। सोमवार और मंगलवार का समय उचित नहीं है।

समाधान: पूरा सप्ताह सुबह-शाम दुर्गा चालीसा और आरती अवश्य करें।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: समय का उचित प्रबन्धन करने से आपको लाभ मिलेगा। जॉब में आपको बड़ी जिम्मेदारी वाले पद दिये जाने की सम्भावना है। समाजसेवी संस्थाओं से आप जुड़ने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार से जुड़े हुये जरूरी कार्य इस सप्ताह पूर्ण हो सकते हैं। पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है। प्रेमी जन से अपने दिल की बात कर सकते हैं। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को बड़े केस मिल सकते हैं। पुराने निवेश से आपको लाभ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। सोमवार और मंगलवार का दिन बेहतरीन रहेगा।

अशुभ राशिफल: आपकी सफलता से नजदीकी लोग ईर्ष्या रखेंगे। सम्भव हो तो सभी कार्य सुनियोजित तरीके से करें। कुछ समय अकेले में बिताने का प्रयास अवश्य करें। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में थोड़ी अनियमितता हो सकती है। उच्च रक्तचाप के रोगी ज्यादा कैलोरी वाले भोजन का सेवन न करें। रिश्तों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। आँखों से सम्बन्धित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। पुराने मित्र से किसी कारण झगड़ा हो सकता है। बड़े भाई-बहनों की अवज्ञा न करें। खर्च करते समय बजट का ध्यान हमेशा रखें। आप जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। बुधवार और गुरुवार का दिन कमजोर रहेगा।

समाधान: शिव पञ्चाक्षर स्तोत्र का नियमित पाठ करना लाभदायक होगा।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: इच्छुक अभ्यर्थियों को किसी बड़ी कम्पनी से नौकरी के लिये कॉल आ सकती है। धन से जुड़ी समस्याओं का निदान होने की सम्भावना है। साझेदारी के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। जमीन और सम्पत्ति से आपको धन लाभ होगा। युवाओं को अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी। इन्टरव्यू और मीटिंग्स में आपका सम्मान बढेगा। घर में कुछ नवीनीकरण जैसा बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। रविवार और मंगलवार विशेष रूप से शुभ होंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में किसी कारणवश थोड़े चिन्तित रहेंगे। शरीर में थोड़ी सुस्ती छायी रहेगी। गलत तरीके से धन कमाने का प्रयास न करें। यदि किसी बीमारी का इलाज चल रहा है तो दवाइयाँ समय पर अवश्य लें। किसी भी कार्य को टालने का प्रयास न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर में अनुशासन बनाये रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। प्रेमी जन के प्रति अविश्वास का भाव न रखें। सप्ताह के अन्तिम दो दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर हो सकते हैं।

समाधान: गाय को प्रतिदिन हल्दी और घी मिश्रित रोटी खिलायें।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।


शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
2025-03-29

मार्च 29, 2025, शनिवार
Saturnशनि गोचर का मेष राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती हो रही है शुरू

             


गोचर के बाद शनि मेष राशि वालों के 12वें भाव में जा रहे हैं। आपकी राशि में साढ़े साती के प्रारम्भ होने से आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। वहीं शनि की साढ़े साती लोहे के पाये में शुरू हो रही है। नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक जोखिम लेने से बचें। परिवार में विवाद हो सकता है। क्रोध और कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। तनाव बढ़ने की आशंका है। माइग्रेन और बवासीर के रोगियों को अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखना होगा। परिवार में किसी तरह के झगड़े जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। सत्संग और बुद्धिमान मित्रों की सलाह इस दौरान आपके लिये काफी लाभकारी होगी। खानपान में संतुलन बनाए रखें। दुर्घटना की आशंका है। ऐसे में मेष राशि वालों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

समाधान: मांसाहार और मदिरापान से बचना चाहिये। शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए मेष राशि वाले सातमुखी रुद्राक्ष पहनें। पीपल के पेड़ पर रोज जल चढ़ाएं और शनिवार को तेल का दीया जलाएं। हनुमानजी और शिवजी की पूजा करें। 


                                                                                                            

Saturnशनि गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव उन्नति दिलाएगा


मीन राशि में गोचर के बाद शनि वृषभ की कुंडली में 11वें भाव में प्रवेश करेंगे। शनि का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए उन्नति लाने वाला होगा। ज्योतिष ग्रन्थों के अनुसार यह गोचर आपके लिये बेहद शुभ माना जाता है। लम्बे समय से रुकी हुयी परियोजनायें केवल शुरू होंगी अपितु उसमें उत्तम सफलता भी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शनि के गोचर से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की उम्मीद है। व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। तनाव दूर होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पदोन्नति हो सकती है। घरेलू कलह दूर होगा। संतान सुख होगा।

समाधान: जरूरतमन्द लोगों की मदद अवश्य करें। शिव सहस्ररनाम का पाठ करना लाभकारी होगा। वृषभ राशि के जातक रोज शनि चालीसा का पाठ करें। वृद्धाश्रम, अनाथालय में दान करें।


Saturnशनि गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव 
मिलाजुला रहेगा

आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे। लक्ष्य पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आय के स्रोत सामान्य रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के प्रदर्शन में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा जोखिम लेने से आपको बचना चाहिये। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। नया काम शुरू करने में कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रचने की कोशिश करेंगे। पिता और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पिता के साथ सम्बन्ध खराब करें। लापरवाही से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

समाधान: अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय सुलझाने का प्रयास करें। ऊं शं शनैश्चराय नमः का जप करें। रोगियों और बुजुर्गों की सेवा करें।


Saturnशनि गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव ढैय्या से मुक्ति 
 
शनि का गोचर कर्क राशि वालों के लिए सुखमय होने वाला है। ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। गोचर के बाद शनि कर्क राशि वालों के नौवें भाव में गोचर करेंगे। उत्साह बढ़ेगा। कर्मठता में इजाफा होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। व्यापारिक परेशानियों में राहत मिलेगी। घर में कलह कम होगी। धर्म-कर्म के प्रति अरुचि हो सकती है। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। पैतृक सम्पत्ति के मामलों में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। 2026 के उत्तरार्द्ध में शनि व्यवसाय में बड़े लाभ के अवसर प्रदान करेगा। नौकरी में प्रतिकूल परिस्थितियों के साथ स्थानान्तरण हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अच्छा रहेगा।

समाधान: शनिवार को कौओं को तेल मिश्रित रोटी खाने को दें। गोशाला और पशु-पक्षियों की सेवा के लिए दान कर सकते हैं।


Saturnशनि गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव अष्टम ढैय्या के चलते रहें सतर्क

सिंह राशि वालों के लिए शनि का गोचर आठवें भाव में होगा। ऐसे अष्टम ढैय्या में सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अचानक धन खर्च बढ़ सकते हैं। यह गोचर आपके लिये मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियों का अनुभव करेंगे। आपके क्रोधी स्वभाव के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। शत्रु आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। बनते हुये कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना बन रही है। आय में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नियम-कानून के उल्लंघन से बचें।
समाधान: शिवजी को काले तिल और गङ्गाजल से अभिषेक करें। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः मंत्र का जप करें। मध्यमा उंगली में घोड़े की नाल का छल्ला पहन सकते हैं।





Saturnशनि गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव मिश्रित परिणाम मिलेंगे
आपको व्यवसाय में कुछ फायदे होंगे तो नुकसान भी झेलना पड़ेगा। स्वभाव में झुंझलाहट हो सकती है। वेतन में बढ़ोतरी और नौकरी में प्रमोशन आदि सामान्य होंगे। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने के योग बन रहे हैं। परिवार आपका पूरा सहयोग करेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। साझेदारी वाले कार्यों में अनबन हो सकती है। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनका विवाह हो सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें। विद्यार्थियों को मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। 
समाधान: शनिवार को काली माता के मन्दिर में तेल का दीपक लगायें। सोमवार को सातमुखी रुद्राक्ष पहन सकते हैं। भगवान शिव की पूजा करें।


Saturnशनि गोचर का तुला राशि पर प्रभाव शुभ होगा शनि गोचर
शनि तुला राशि के जातकों के छठे भाव में प्रवेश करेंगे। इससे आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे। संतान संबंधी सुख मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में वेतन वृद्धि और मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। किसी पर अधिक विश्वास न करें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को उच्च कोटि की सफलता मिल सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। बड़ा कर्ज लेने से बचें। छोटे भाई-बहनों को कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक बाधाओं में राहत मिलेगी। लाभ बढ़ेगा। पुराने रोगों में सुधार होगा।

समाधान: प्रत्येक मास के पहले शनिवार को तिल का दान करें। भगवान शिव और हनुमानजी की पूजा करें। अच्छा आचरण रखें।


Saturnशनि गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव ढैय्या छुटकारा
सइससे परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। नया निवेश फायदा दिला सकता है। परिवार में जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा।समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। घर में सन्तान हो सकती है। धार्मिक यात्राओं के लिये गोचर शुभ रहेगा। खर्चों में कमी और आय में बढ़ोतरी की संभावना है। सेहत के मोर्चे पर आराम मिलेगा। चिड़चिड़ाहट दूर होगी। कर्ज के जाल से बाहर मिकल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में फायदा होने के आसार हैं।
समाधान: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।



Saturnशनि गोचर का धनु राशि पर प्रभाव ढैय्या होगी शुरू
शनि के मीन राशि में गोचर से धनु राशि वालों की चतुर्थ ढैय्या शुरू होगी। ऐसे में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें। नियमित स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आलस्य से दूर रहें। विदेश में सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये। माता की सेहत का ध्यान रखें। अधिकारियों के ऊपर नाराज न हों। विवाह के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहने की आशंका है। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं।
समाधान: विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और तेल का दीया जलाएं।



Saturnशनि गोचर का मकर राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती खत्म
मकर राशि के जातकों की शनि की साढ़ेसाती खत्म हो रही है। इससे सेहत में सुधार होगा। घरेलू कलेश में राहत मिलेगी। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आय के स्रोत में इजाफा हो सकता है। पुराने निवेश से फायदा होगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। घर में नये सदस्यों का आगमन हो सकता है। आपको अनुशासित स्वभाव के कारण सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको अत्यधिक खर्च से बचना चाहिये। व्यापार में वृद्धि होने के आसार हैं। शिक्षा में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा।
समाधान: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगायें। वृद्धों और रोगियों की सेवा करें। ऊं शं शनैश्चराय नमः का जप करें।



Saturnशनि गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती का आखिरी चरण होगा शुरू
कुंभ राशि के जातकों की साढ़ेसाती का तीसरा चरण यानी आखिरी के ढाई साल का समय शुरू होगा। कुंभ राशि वालों के द्वितीय भाव में शनि गोचर करेंगे। इससे आपको सतर्क रहना होगा। लापरवाही करने पर आर्थिक हानि, दुर्घटना आदि का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और संयम का परिचय दें। व्यवसाय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। यदि आपको कोई रोग है तो आपको समस्या होगी। धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। करियर में बड़ा बदलाव करने से बचें। जोखिमपूर्ण निवेश से बचें। करियर में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि परिश्रम करने पर आपको अनुकूल फल मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनाए रखने का प्रयास करें।
समाधान: शनिवार और अमावस्या के दिन गरीब लोगों को भोजन करायें। शनैश्चरी अमावस्या पर छायादान करें।



Saturnशनि गोचर का मीन राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती का दूसरा चरण होगा शुरू
मीन राशि के जातकों की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। साढ़ेसाती तीन चरण की होती है जिसमें प्रत्येक चरण ढाई साल का होता है। इस वजह से मीन राशि वालों को आलस्य हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सतर्कता के साथ आगे बढ़ें। आपकी राशि में शनि के गोचर के कारण आपको सेहत की गम्भीर परेशानियाँ हो सकती है। जीवनशैली में लापरवाही न करें। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। इस समय आपको संघर्षशील रहना चाहिये। इस अवधि में आपको महत्वपूर्ण सीख मिलेगी। यात्राओं में परेशानी का अनुभव करेंगे। अचानक बड़े निर्णय लेने से बचें। नए कार्यों की शुरुआत टाल सकते हैं। घर में विवाद की स्थिति हो सकती है। व्यसाय में परेशानियां आ सकती हैं।
समाधान: सरसों के तेल का दान करें। अपने इष्ट देवता के मन्त्रों का अधिकाधिक नाम जप करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः का जप करें।


Know About Your Future

*Our Team is available 6 days a week. Sunday - Only Via Appointment

100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe